aajkahindustaannews

मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने उठाई आवाज।

मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने उठाई आवाज।

 

 

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। ग्राम रोजगार सेवक संघ, ब्लॉक साढ़ौली कदीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक पिछले 13 महीनों से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यों का दबाव बनाया जाता है, जबकि ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार मांगें उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में ग्राम रोजगार सेवकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, 12 से 13 महीने का मानदेय का बकाया भुगतान कराने, ईपीएफ कटौती की धनराशि को पूर्ण रूप से जमा कराने तथा जॉब कार्डों में उनके कार्यों को डिजिटल माध्यम से दर्ज करने की मांग उठाई। इसके अलावा मनरेगा कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एंड्रॉयड मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, ग्राम रोजगार सेवकों को बेसिक हेल्थ इंस्पेक्टर, चिकित्सक सहायक, हेल्थ कार्ड आदि सुविधाओं से जोड़ने तथा उन्हें सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित करते हुए स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मानव संसाधन नीति को जल्द लागू किया जाए, जिससे ग्राम रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर योगेश चौधरी ने 4 जून से अनिश्चित हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक हमारा मानदेय नही मिलता हम तब तक हड़ताल जारी रखेंगे अजीत चौधरी कम्प्यूटर ऑपरेटर, मोहमद आलम, निगम ग़ुज्जर, कुशलपाल सैनी, लक्ष्मण, प्रदीप डॉक्टर.पवन ta , बृजेश गर्ग, यशपाल डॉक्टर, राजेश वकील, सुशील राणा, सुभाष, अशोक कुमार,तकनिकी सहायक संजय भाटी महेश शर्मा आदि ने बीडीओ योगेन्द्र चौधरी को ज्ञापन देते हुए अपनी समस्यायो से अवगत कराया। इस अवसर पर ब्लॉक साढ़ौली कदीम के ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!