aajkahindustaannews

सहारनपुर में फोनिक्स यूनिवर्सिटी के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर।

सहारनपुर में फोनिक्स यूनिवर्सिटी के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर।

सहारनपुर। जनपद के कोर्ट रोड स्थित पास्वनाथ प्लाजा में रविवार को फोनिक्स यूनिवर्सिटी के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ समारोह का माहौल उत्साह और उल्लास से भरपूर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष इंo चेरब जैन एवं देवेश चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ और विश्वविद्यालय की उन्नति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष इंo चेरब जैन ने कहा कि सहारनपुर में नए कार्यालय की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग एवं अन्य शैक्षिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि फोनिक्स यूनिवर्सिटी निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, आधुनिकता और नवाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करना है ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, प्रबंधन, होटल मैनेजमेंट, शिक्षा, कृषि, डॉक्टरेट सहित अनेक व्यावसायिक एवं शैक्षिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
देवेश चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से जोड़ना बेहद आवश्यक है। फोनिक्स यूनिवर्सिटी इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सहारनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी को विश्वविद्यालय की विभिन्न योजनाओं एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!