पाजराणा गाँव में गौकशी की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा।
क़स्बा बेहट क्षेत्र के गाँव पाजराणा में आज गौकशी की घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गौरक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुँच गए और स्थिति का जायजा लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हुआ। मौके पर एसपी (ग्रामीण), सीओ बेहट तथा थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी पुलिस बल के साथ पहुँचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान एसपी (ग्रामीण) ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों में गौरक्षा दल के जिला प्रमुख कर्ण पंडित, नगर अध्यक्ष बेहट अभिषेक खटीक, अंकुश चौधरी, रोनक सैनी, अरुण राणा, अनमोल अग्रवाल, राहुल सैनी और धीरज खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

