aajkahindustaannews

जेवी जैन कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

जेवी जैन कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर ब्लड बैंक की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन पर ब्लड बैंक की टीम ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वनकुल बंसल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कॉलेज परिवार की सराहना की।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में छात्र चौधरी विराज, अंशुल और नितिन की अहम भूमिका रही। इन युवाओं ने शिविर की व्यवस्था संभालने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!