aajkahindustaannews

दंगल प्रतियोगिता में शहजाद मलिक ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। 

दंगल प्रतियोगिता में शहजाद मलिक ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

 

सहारनपुर थाना मिर्जापुर पोल के ग्राम पंचायत शाहपुर गाड़ा में नशामुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता दंगल प्रतियोगिता में जिला पंचायत वार्ड नंबर 7 से प्रत्याशी शहजाद मलिक ने शनिवार को अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत प्रत्याशी शहजाद मलिक ने बताया दंगल हमारे जीवन का एक खेल प्रतियोगिता है। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स में ही अपना समय बिताते हैं। हालांकि, बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलों का महत्त्व समझना बेहद जरूरी है। दंगल भी हमारे एक जीवन का अहम हिस्सा है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!