aajkahindustaannews

अफवाहों पर ना दे ध्यान, जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है:- मुनीश चंद्र, सीओ बेहट।

अफवाहों पर ना दे ध्यान, जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है:- मुनीश चंद्र, सीओ बेहट।

कोतवाली बेहट और थाना मिर्जापुर इलाके के गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

 

बेहट/मिर्जापुर (सहारनपुर) ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के उड़ने और चोरों की आमद की अफवाह से परेशान ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सीओ बेहट मुनीश चंद्र की अगुवाई में थाना बेहट और थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने गांव दर गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया कि ड्रोन कैमरों के उड़ने की बात मात्र अफवाह है।

मिर्जापुर थाना इंस्पेक्टर अजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने क्षेत्र के हैं रायपुर, आलमपुर, आमादपुर, मढ़ती, खेड़ी, छज्जा, अकबरपुर बांस, बादशाहीबाग, रहना, मगनपुरा, फैजाबाद और नौगांवा सहित कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

कोतवाली बेहट इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने इस दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार ने भी क्षेत्र के गांव दबकौरा, नादराणा सहित कई गांवों में पहुंच चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान सीओ बेहट मुनीश चंद्र ने कहा कि ड्रोन को लेकर जो भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल पुलिस को दें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से या अन्य किसी माध्यम से गलत अफवाह फैलता है या किसी के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार या किसी अन्य अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसे चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!