आज का हिंदुस्तान न्यूज..*
*
थाईलैंड से लौटा एक भारतीय शख्स जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा, कस्टम अफसरों ने उसे पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें 47 जहरीले सांप और 5 दुर्लभ कछुए मिले। ये ऐसे सांप थे, जो ब्लैक मार्केट में लाखों में बिकते हैं। अगर ये काट लें तो भारत में इनका एंटी-वेनम भी नहीं है आखिर ये सांप कौन से हैं, Sbse में ऐसे जहरीले सांपों की तस्करी क्यों हो रही है और इन सांपों का मार्केट कैसे चलता है; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में…
*सवाल-1: मुंबई एयरपोर्ट पर जहरीले सांपों से भरे बैग के बारे में कैसे पता चला ?*
*जवाब:* 31 मई को रात 9.55 बजे थाईलैंड के बैंकॉक से थाई एयरवेज की फ्लाइट TG317 मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की। टर्मिनल-2 पर यात्रियों ने उतरना शुरू किया। इसी दौरान कस्टम ऑफिसर्स को खुफिया जानकारी मिली कि एक भारतीय यात्री के पास संदिग्ध बैग है। इसके बाद उस यात्री को पकड़ लिया गया
पूछताछ करने पर वह यात्री घबरा गया। तभी बैग की चेकिंग की गई, जिसमें दुर्लभ प्रजाति के 5 कछुए और 47 बेहद जहरीले सांप मिले। इसमें एक सांप मरा हुआ था 1 जून को मुंबई कस्टम्स डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर सांप पकड़ने की जानकारी दी। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और कस्टम एक्ट 1962 के तहत यात्री को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। वहीं वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो यानी WCCB ने जब्त सापों और कछुओं को उनके मूल देश में भेजने का आदेश दिया है।

