सहारनपुर
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मगनपुरा, फैज़ाबाद, जानीपुर, रहणा व बादशाहीबाग (मायापुर रूपपुर) में पिछले कई दिनों से बिजली ना आने के कारण इन गांवों के लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है और ये सभी गांवों के लोग दूर दराज से पानी ढो-ढोकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं लेकिन आज लोगों के सब्र का बांध टूट गया और इन गांवों के जिम्मेदार लोगों ने मिलकर मौजूदा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चौधरी ताहिर पहलवान के नेतृत्व में हाइडिल कालोनी के अधिशासी अभियंता व जेई का घेराव कर अपनी समस्या रखी व इन गांवों में बिजली ना आने का कारण पूछा तो सम्बंधित अधिकारीयों ने बताया के बादशाहीबाग व मगनपुरा की बिजली लाइन पर अधिक लोड डालने के कारण बार बार फाल्ट हो रहा है जिसका कारण लाइन से बिना वजह के कनेक्शन जैसे रास्ते में पड़ने वाले स्टोन क्रैशर, ट्यूबवेल, फार्म हाउस, निर्माणाधीन सीएनजी कम्पनी आदि में लाइट देना बताया इस मौके पर सभी जिम्मेदार व्यक्तियों ने लिखित में अपनी शिकायत सम्बंधित अधिकारी को सौंपी व साथ ही साथ लाइन पर बाहरी लोगों द्वारा डाले गए अवैध लोड को कम करने में सहयोग करने का वादा भी संबंधित अधिकारियों से किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चौधरी ताहिर पहलवान, प्रधान प्रतिनिधि महावीर सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अखलाक, पूर्व प्रधान अशोक राणा, सुरेन्द्र पंवार, धनराज पंवार, सुरेन्द्र गुप्ता, मास्टर इसमसिंह, पूर्व प्रधान बबली भाई व चौधरी सोबान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

