बेहट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर किया जाएगा रक्तदान शिविर, तैयारियां जोरो पर
सहारनपुर,बेहट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 जून को जन्मदिन के अवसर पर बेहट गांधी चौक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बॉबी कर्णवाल के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी जोरों पर चल रही है। सभी समाजसेवियों व युवाओं से अपील की गई है कि रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

