जिला पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के साथ वार्ड नंबर 7 से रजत गोयल उर्फ़ लाला ने कसी कमर, मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन।
सहारनपुर, बेहट
उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर अभी सत्ता की गलियों में चुनावी बिल्कुल बाज भी नहीं की प्रत्याशियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी। वार्ड नंबर 7 से रजत गोयल उर्फ लाला ने मीडिया को बताते हुए कहा कि हम लोग बड़ी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में आ रहे हैं। और जी जान से चुनाव लड़ेंगे, मजबूत सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रजत गोयल उर्फ लाला एक बड़ी पार्टी से अपनी किस्मत आजमाएंगे रजत गोयल उर्फ लाला अभी साइलेंट मोड पर जनता के सुख-दुख में उनके साथ चुनावी रुझान देख रहे हैं, मजबूत सूत्रों का कहना है कि रजत गोयल उर्फ लाला को अंदरुनी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से लेकर अन्य समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे दूसरे खेमे में बेचैनी मची हुई है। साइलेंट मोड पर जनसम्पर्क अभियान के दौरान आज का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के प्रबंधक सम्पादक चैनल के सीईओ से बातचीत करते हुए कहा है कि उनके दल के आकाओं के द्वारा उन्हें हरी झंडी मिल गयी है। लिहाजा वह जनसम्पर्क अभियान के चलते अभी से मैदान में कूद पड़े है। वैसे कहा जाय तो चुनावी शंखनाद होने में थोड़ी देर है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन मैदान में उतरने के लिए धुरधंरों ने तैयारी शुरू कर दी है।

