मिर्ज़ापुर पोल में बिजली के खंभे में उतरा करंट,गाय की मौत।
मिर्ज़ापुर पोल,बेहट
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर में बस स्टैंड के पास पान के खोके पास बिजली के खंभे इसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, गनीमत रही वहां पर खेल रहे छोटे छोटे बच्चे भी खेल रहे थे। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार सूचित भी कर चुके हैं जिससे उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय दुकानदार एहसान सलमानी का कहना है कि यहां पर हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, आज का ये हादसा देखकर हमारा परिवार एक बड़े सदमे में है।

