aajkahindustaannews

रामू चौधरी की अगुवाई में सैनिकों के सम्मान में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा।

रामू चौधरी की अगुवाई में सैनिकों के सम्मान में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा।

बेहट

जनपद सहारनपुर भाजपा के कद्दावर नेता वार्ड नंबर 9 से जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ़ रामू चौधरी की अगुवाई में आगामी 28 मई यानी बुधवार को सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रामू चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर की गई ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण करवाई पर हमारे देश के सैनिकों ने जो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है उसके सम्मान में हम लोग गन्देवड चौराहे से एक भव्य बाइक तिरंगा रैली निकलेंगे जो कांसेपुर में समाप्त होगा। रामू चौधरी ने बताया कि भारत किसी से काम नहीं है, हमारे देश के सैनिक हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और भारत देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस तरह की बाइक तिरंगा यात्रा के आयोजन को युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!