aajkahindustaannews

श्रमिक दिवस पर ग्लोकल स्कूल में श्रमिकों को किया सम्मानित।


गुरुवार को ग्लोकल स्कूल में श्रमिक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक माटा ने श्रमिकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। ग्लोकल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी श्रमिक वर्ग का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने श्रमिकों के श्रम की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। और साथ ही कहा कि भाई-बहनो के कठिन श्रम के महत्व को समझने का दिन है। हम् सभी को इनका आभार मानना चाहिए । हमारे इन कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय एवं छात्रों की उन्नति संभव नहीं है। विद्यार्थियों ने श्रमिकों का स्वागत किया। सभी कर्मचारियों को भोजन कराया गया व उन्हें उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री उपदेश राणा, रजनीश, मोहित, नाज़िया, शिवांगी, कोमल, रश्मि, निधि, मोनिका, पुष्पा, हिना, तुबा, आशा, गायत्री, शालिनी, नीलिमा, आबदा, रिशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!