खेड़ा अफगान में ग्रामीण पानी को तरसे।
ग्रामीणों कहना है ग्राम प्रधान को सूचना देने पर भी नही होता है समाधान
खेड़ा अफगान में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई पानी की टंकी का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा कोई लाभ।
पिछले तीन दिन से पानी की एक-एक बूंद को तरसे खेड़ा अफगान वासी।
ग्रामीण हेड पंप का दूषित पानी पीने को मजबूर।
बिना बिजली मोटर के पानी नहीं आता घरों में बिजली है तो पानी नहीं पानी है। तो बिजली नहीं का खेल कई सालों से चल रहा खेड़ा अफगान में।
रमजान उल मुबारक का पाक महीना चल रहा है जिसमें ग्रामीण टंकी पर कार्यरत युवक को कितनी ही बार गुहार लगा चुके हैं कि बिजली के टाइम पानी चलाया करें लेकिन उनके ऊपर इसका कोई असर नही।
ग्रामीणों का कहना है कि वह ग्राम प्रधान से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

