कई करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार पानी टंकी बनी शोपीस,नवनिर्मित बना महीनें बाद भी नहीं चालू, ग्रामीणों को अब भी प्याऊ की तलाश
बेहट, सहारनपुर
जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव हुसैनपुर भरावड गाँव में जल जीवन मिशन के तहत कई करोड़ से अधिक की लागत से बनी (डेढ़ लाख लीटर से अधिक) क्षमता वाली जिंक एल्युमिनियम स्टील आधारित पानी टंकी का निर्माण पिछले कई महीनों पहले पूरा हो चुका हैं अभी तक तीन गाँव को जोड़ने वाली इस पानी की टंकी से गांव के घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह पानी टंकी पूरी तरह से शोपीस बनकर रह गई है। गांववासियों को मजबूरी में नजदीकी नहर से पानी लाकर अपने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। गांव के कुछ लोग मुंनफेत, चौधरी मन्नान, चौधरी कासिम,चौधरी आबिद, चौधरी राकिब, चौधरी मुकर्रम प्रधान, अन्य ग्रामीणों का कहना हैं कि रमज़ान के पवित्र महीने में रोजे की हालत में महिलाओं को ज्यादातर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

