मिर्ज़ापुर-सहारनपुर थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र के गाँव शेर पुर पेलो मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है! जिसका शुभारम्भ समाजिक विकास संगठन के अध्यक्ष शाहनवाज सिद्दीकी की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारम्भ किया इस अवसर पर शाहनवाज सिद्दीकी ने ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया है! इसके साथ शोभायात्रा को सम्बोधित करते हुए शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि समाज की एकता से ही समाज का सुधार हो सकता है ओर अच्छी शिक्षा से समाज का विकास हो सकता है।
इस अवसर पर शोभायात्रा मे संत शिरोमणि गुरु रविदास कमेटी के सदस्य सामाजिक विकास संगठन टीम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

