aajkahindustaannews

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत क्षेत्रवासियों को किए गए प्रॉपर्टी कार्ड वितरित।

 

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत क्षेत्रवासियों को किए गए प्रॉपर्टी कार्ड वितरित

 

मिर्ज़ापुर-सहारनपुर* शनिवार को विकासखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत दोपहर हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी सुभाष,पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी ईनाम,सहायक विकास अधिकारी प्रदीप पुंडीर,अश्वनी शर्मा,राजीव शर्मा,एडीओ कृषि अश्वनी सैनी व हल्का लेखपाल पंकज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किये। ब्लॉक प्रमुख चौधरी सुभाष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेते हुए सबका साथ सबका विकास एवं सबके प्रयास के अंतर्गत भारतदेश की समस्त ग्राम पंचायतो को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए स्वामित्व योजना संचालित की थी जिसके अंतर्गत हर नागरिक को उसकी प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किया जाए। संचालित योजना के बाद राजस्व विभाग द्वारा सर्वे शुरू कर प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किये जा रहे है उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी कार्ड वितरित होने पर गांव में होने वाले संपत्ति विवाद एवं सरकारी योजनाओं से वचिंत रहने वाले हर पात्र लाभार्थी को प्रॉपर्टी कार्ड का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सन 1952 में जमीदारा खात्मे के बाद ग्रामीणा क्षेत्रों में कुछ लोगों की संपत्तियाँ सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं थी स्वामित्व योजना के अंतर्गत सभी संपत्तियां अभिलेखों में दर्ज कर उन्हें प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए हैं।कार्ड धारकों को उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्ड के माध्यम से जीवन में अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को किए गए प्रॉपर्टी कार्ड वितरित! स्वामित्व योजना के अंतर्गत साढ़ौली कदीम ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों के द्वारा चौधरी शौकीन प्रधान,चौधरी दिलशाद,परवेज,शमशाद, लियाकत,अब्दुल,जाकिर, असजद,मारूफ,कुर्बान, अय्यूब एवं इनाम आदि को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर सहित 13 राजस्व ग्राम ख़िजरपुर चक मुस्तफापुर(चको), अलाउद्दीनपुर बांस,अहमदपुर मुस्तकम कदीम,बड़कला,दबकोरा,हैदरपुर हिंदूवाला,इंद्रपुर तालड़ा,माटका,नित्यानंदपुर,कासमपुर मजरा पाडली,रायपुर,रोगला हथौली व शेखपुरा में भी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए। स्वामित्व योजना का उद्देश्य पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार, राज्‍य के राजस्‍व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करते हुए,ग्रामीण आबादी के आवासीय अधिकार अभिलेख तैयार करना है। स्वामित्व योजना का लक्ष्‍य ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण और अन्‍य वित्तीय लाभ प्राप्‍त करने के लिए, अपनी संपत्ति को एक वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में प्रयोग करने में सक्षम बनाते हुए उन्‍हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करना।

ग्रामीण नियोजन हेतु सटीक भूमि अभिलेखों और जीआईएस नक्‍शों का निर्माण। संपत्ति कर का निर्धारण। संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना है कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रधान जोगेंद्र कुमार, प्रधान शेखर राणा,प्रधान चौधरी शौकीन,प्रधान दिलशाद,यशपाल प्रधान, विजयपाल,कय्यूम प्रधान, बाबूराम प्रधान,वसीम प्रधान, प्रधान अयाज खान, पप्पू प्रधान,फुरकान प्रधान,सूरज बाबू,राकेश बाबू बंगाल सिंह,प्रीतम सिंह,सोनू कुमार एवं भगवत सिंह मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!