पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन जाटोवाला मे किया गया माँ बेटी व करियर मेले का आयोजन।
मेले का उदघाटन ग्राम प्रधान बबिता धीमान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश धीमान एंव सेवानिवृत इंस्पेक्टर सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से किया।
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर पी0एम0श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन जाटोवाला में माँ बेटी मेला व करियर मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान बबीता धीमान उनके प्रतिनिधि सतीश धीमान और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सीआईएसएफ रतन लाल जी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गए! जिनमे मुख्य रूप से मां बेटी स्टाल, मीना मंच, ईको क्लब, विज्ञान क्लब, सांस्कृतिक क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, एल0बी0डी0, आदि के स्टाल लगाये गये। इसके साथ ही मेले में सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केन्द्र रहा! इस अवसर पर काफी माताओं ने प्रतिभाग किया जिनमें मुख्य रूप से कामिनी, कुसुम, लता, रुमकेश आदि ने नुक्कड़ नाटिका से सभी ग्राम वासियों को प्रभावित किया। करियर मेले में स्टाल लगाने वाले बच्चों मे मुख्य रूप से राधिका, निहारिका, किंजल, हिमांशी, राहुल, गुड्डु, ऐंजल, जोया आदि रहे! इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ में रामकिशन प्र0अ0, कल्पना सागर, स0अ0 सुमन चौरसिया , स0अ0 शहनाज परवीन, स0अ0अर्चना रानी, स0अ0 कविता, स0अ0 देवेन्द्र कुमार, स0अ0 कूशलपाल, स0अ0 सतीश कुमार , आंगनवाड़ी सावित्री व पिंकी, ग्राम पंचायत सहायक अतुल कुमार और सभी ग्रामवासी आदि प्रोग्राम को सफल बनाने में सहयोगी रहे।

