अयोध्या रामनगरी के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी जी लगातार धन की वर्षा कर रहे हैं। अयोध्या को विश्व के पटल पर स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी जी कोई कसर नहीं रख रहे है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी निरंतर यहां विकास का कार्य चल रहा है। जब भी योगी जी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री योगी जी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहां एक हजार करोड़ से भी अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी जी स्थानीय जनता प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी जी मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा भी करेंगे। वह एक बजे तक मिल्कीपुर में रहेंगे। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी जी तीन महीने के अंदर दूसरी बार जिले को विकास का बड़ा तोहफा देंगे योगी जी,

