aajkahindustaannews

मिर्जापुर पोल से हमारा पुराना नाता रहा: -राहुल लखन पाल शर्मा।

मिर्जापुर पोल से हमारा पुराना नाता रहा: -राहुल लखन पाल शर्मा

मिर्जापुर पोल प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में भाजपा का भव्य कार्यक्रम।

 

 

सहारनपुर : बेहट विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर कस्बे में ग्राम प्रधान हाजी मौ. आरिफ के कार्यालय पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के अनुज राहुल लखनपाल शर्मा का मौ. हुसैन व मौ. हसन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया–इसके बाद बड़े कुएं चौक पर राहुल लखनपाल शर्मा का भव्य कार्यक्रम हुआ राहुल लखन पाल शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की–राहुल शर्मा ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार 400 सीटों के पार आ रही है–किसी के बहकावे में न आकर भाजपा को वोट देने का काम करें–ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने लोगो को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की–इस दौरान मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर, डीसीडीएफ बैंक के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इनाम चौधरी, मौ. उस्मान, मौ. सादा, आजाद कुरेशी, असलम चौधरी, हुसैन चौधरी, शहजाद मिर्ज़ा, राशिद मुखिया, अब्दुल सलाम व सलमान आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!