तरावीह की 29 वीं शब मे कुरआन पाक मुक़म्मल…
ज़ब इंसान रोजा रखता है तो उसे भूख का अहसास होता है:- मौलाना मौ साजिद….!
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर
सोमवार की रात को मिर्ज़ापुर कस्बे की मस्जिद रहिमी (छप्परवाली) मे 29 वीं रात मे कलाम पाक पूरा होने पर नमाजियों से ख़िताब करते हुए मौलाना मौ साजिद ने कहा तबरानी शरीफ की एक हदीस मे आया है कि रोजा रखने से इंसान तंदरुस्त रहता है! क्योंकि भूखे पेट रहने से मैदा कवि हो जाता है ओर खाने को हज्म करने की कुव्वत बढ़ जाती है! उन्होंने कहा कि इंसान का मैदा कवी हो जाता है तो इंसान की तंदुरुस्ती बेहतर हो जाती है! उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब इंसान रोजा रखता है तो उसे भूख एहसास होता है! अल्लाह यही चाहता है कि जिसके पास खाने के लिए सब कुछ है वह उसे जरूरतमंद गरीब का सहारा बने और अपने हाथ से गरीबों को खाना तक्सीम करें! क्योंकि रोजा रखने से दूसरे पर रहम करने की सीख भी मिलती है! रोज नजर को तेज करता है ओर जिस्म के गोश्त को नरम करता है! जबकि रोजा दौजख की गर्मी को भी दूर करता है! मौलाना मोहम्मद साजिद की ओर से दुआएं मगफिरत करते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखने के साथ साथ ही अमनो अमान की दुआएं कराई गई है! इस मौक़े पर मिर्जापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हसन अली, डॉ अब्दुल मालिक, आसिफ अली, हाजी मोहम्मद हकीम इकराम, हाजी बाबर अली, हाफिज मौ शब्बीर, हाजी मोहम्मद अब्दुल रज्जाक, मौ दिलशाद उर्फ़ सादा, चौधरी मोहम्मद हुसैन, आजाद कुरेशी, मोहम्मद अहमद, सरफराज अली, मौ सादिक, मौ वसीम, मौ शादाब, मुंशी सलीम, मौ नईम, मौ नसीम, सुहेल अली, मौ नफीस, अब्दुल जब्बार, मौ अरशद सोनी, मौ इरशाद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे है!!

