दैनिक भास्कर के पत्रकार पर जानलेवा हमला
36 घंटो से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
बेहट
सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ की भाजपा सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करती है और कड़े नियमों के पालन करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेशित करती है और पत्रकारों के उत्पीड़न व हमले को लेकर लगातार कडी कार्यवाही की बात करती है और कहती है पत्रकारों के उत्पीड़न धमकाने एवं हमले पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग एवं जुर्माने की बात करती है। मगर ग्रामीण पत्रकार संगठन बेहट तहसील उपाध्यक्ष सोमपाल कश्यप पर हमले हुए 36 घंटे से अधिक समय बीत चुका है मगर अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाया पुलिस के सुस्त कार्य प्रणाली के कारण ही कुछ सिरफिरे बदमाश लगातार पत्रकारों को निशाना बनाकर जानलेवा हमले कर रहे हैं जिन्हें योगी सरकार की पुलिस का जवाबी भय नहीं रहा,इसी का नतीजा है कि सारे आदेश और दावे सिर्फ सरकारी फाइलों तक सीमित दिखाई देते है और खबरों के संकलन करने वाले पत्रकारों पर आए दिन हमले होंना अब आम सी बात हो गई है। जिसके चलते पत्रकार भृष्ट प्रशासनिक अधिकारियों, अपराधियों और दबंगो के निशाने पर रहते है,कुछ दबंग अपराधियों ने शनिवार की देर शाम करीब 8:30 बजे हुआ जहां चिलकाना गंदेवड मार्ग पर ग्राम सलेमपुर गदा में पेट्रोल पंप एवं ईदगाह के बीच ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बेहट के तहसील उपाध्यक्ष एवं दैनिक भास्कर समाचार पत्र के तहसील प्रभारी सोमपाल कश्यप पत्रकार की कार को रोककर बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों को आता देख हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। घायल पत्रकार ने घटना की सूचना कोतवाली बेहट पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी और घायल पत्रकार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट में भर्ती भी करा दिया गया था मगर इतना समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई भी हमलावर पकड़ा नही गया।
पत्रकार पर हुए हमले को लेकर स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है स्थानीय पत्रकारों ने जल्द से जल्द हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

