सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रूही अंजुम पर जताया भरोसा सहारनपुर व कैराना लोकसभा प्रभारी नियुक्त
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की करीबी और राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा रूही अंजुम को सहारनपुर व कैराना लोकसभा के चुनाव को देखते हुए प्रभारी नियुक्त किया। रूही अंजुम में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सहारनपुर लोकसभा गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद करना लोकसभा से इकरा हसन के हाथों को मजबूत कर चुनाव में बिना भेदभाव देखे काम किया जाएगा। रूही अंजुम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के रथ को रोकने के लिए सब कुछ करेगी. उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जो भाजपा को रोक सकता है. क्योंकि उसके पास सबसे अधिक सीटें हैं. पूरा देश समाजवादी पार्टी की तरफ देख रहा है. हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे. भाजपा ने बहुत झूठ बोला है, चाहे वह डीजल, पेट्रोल या एलपीजी की कीमतें हों या मूल्य वृद्धि हो.’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा बड़े कारोबारी घरानों के लिए काम करती है। रूही अंजुम ने सपा की उपलब्धियां गिरवाते हुए जैसे 1090 महिला शक्ति लाइन, लखनऊ मेट्रो, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे,पावर सेक्टर का विकास करना, पुलिस बल का आधुनिकीकरण, कामधेनु योजना,किसान आवा सर्वहित बीमा योजना, लोहिया विकास जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया गया है।

