समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम सोमवार को लखनऊ पहुंची मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर पहुंच कर इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ शामिल हुई। मुनव्वर राणा का 71 वर्ष की आयु में रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। काफी समय से बीमार चल रहे राना यहां संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। उन्होंने कहा, ”शायरी और उर्दू का यह एक बड़ा नुकसान है… मुझे इसका बेहद अफसोस है। यह नस्ल एक-एक करके जा रही है और इसकी भरपाई नहीं हो पाएगी, उनकी कमी हमेशा खलेगी… उनकी शायरी प्रेरक है, उनके लिखने का अपना अंदाज था। अच्छी शायरी करना मुश्किल है, लेकिन उससे भी ज़्यादा मुश्किल है अपनी शायरी करना। मैं प्रार्थना करूंगी कि भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दें।

