aajkahindustaannews

बड़ी सादगी के साथ डिंपल यादव के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन, कंबल-साड़ियों का वितरण, बच्चों को बांटी पुस्तकें।

 

 

मै सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन पर उनके दीघार्य की कामना करती हूं:- रूही अंजुम

 

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी महिला सभा की ओर से सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डिंपल यादव मौजूद रहीं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया। साथ ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर भंडारा में महिलाओं से मुलाकात की और जनता के बधाई संदेशों को स्वीकार किया। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम, राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आप को बता दें कि भंडारे का आयोजन महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने किया। राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हमारी नेता का जन्मदिन जनसेवा करके मनाया गया हैं। वह सभी की प्रेरणास्रोत हैं। मै सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन पर उनके दीघार्य की कामना करती हूं। वहीं समाजवादी महिला सभा की विभिन्न पदाधिकारियों ने जन्मदिन पर अपनी विशेष भूमिका निभाई। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने गोमतीनगर में गरीब बच्चों को कॉपी-किताबें, रबर, पेंसिल तथा बिस्कुट बांटे। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने अलीगंज महावीर मंदिर लखनऊ के पास गरीबों को कम्बल तथा खिचड़ी बांटी। इस कार्यक्रम में ममता शर्मा, आशुतोष शर्मा, ज्ञानमती भार्गव के साथ महिला सभा की टीम ने सहयोग किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!