छोटे-छोटे बच्चों द्वारा लैब पर लिया जा रहा है मरीजों का सैंपल।
बेहट, मिर्ज़ापुर पोल
जनपद सहारनपुर के मिर्जापुर पोल क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों की जमकर चांदी कट रही है। इस कृत्य से जहां लोगों के पैसे की बर्बादी हो रही है। वहीं लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आपको बताते चले हैं मिर्जापुर पोल के गाड़ा तिराहे पर कुछ झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले से मरीजों को ग्लूकोस ,केनुला लगाते हुए नजर आ जायेगे, जिसके चलते मेडिकल लैब वाले भी धड़ल्ले से मरीजों के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बताते चले कि कुछ लैब पर छोटे-छोटे बच्चे मरीजों का सैंपल लेते हुए दिख जायेगे। जनपद सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग के रहमोकर्म से मिर्जापुर पोल क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों पर मेहरबान नजर आती हुई दिख रही हैं। अब देखना यह बाकी है कि सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कब कार्रवाई अमल में लाते हैं।

