पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा को नम आखों से दी गई भावभीनी विदाई।
अंतिम संस्कार में उमड़ी लाखों समर्थको की भीड।
मंगलवार को तहसील बेहट के गांव जीवाला मुरादनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदीश सिंह राणा के छोटे भाई पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद रहे स्व.जगदीश सिंह राणा के छोटे भाई महावीर सिंह राणा (60 वर्ष) का सोमवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। महावीर सिंह राणा वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर बेहट विधानसभा से विधायक चुने गए थे।
बता दें कि दो दिन पहले महावीर सिंह राणा को ब्रेन हेमरेज हुआ था। सहारनपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हे देहरादून के लिए रैफर कर दिया था। तब से वह देहरादून के मैक्स अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मौत और जिंदगी से जूझ रहे थे।
सोमवार को दोपहर बाद करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम तक उनका पार्थिव शरीर सहारनपुर के दिल्ली रोड अहमद बाग स्थित आवास पर लाया गया। उनके निधन से जिले ने एक लोकप्रिय राजनेता को खो दिया है। मंगलवार को पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जीवाला में किया गया। उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह राणा ने मुखाग्नि दी।
इस दौरान लाखों की संख्या में समर्थक एवं सभी राजनीतिक दलों के लोग एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, संसदीय राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक नरेश सैनी, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व मंत्री शायान मसूद, पूर्व विधायक जगपाल सिंह,पूर्व विधायक मसूद अख्तर,भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी,साहब सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, सोनू कश्यप,सुंदरलाल,दीपक कुमार,शौकीन प्रधान, चो.जनेश सहित क्षेत्र के गणमान्य व राजनीतिक लोग शामिल रहे।

