aajkahindustaannews

टायर फटने से खाई में जा गिरी कार, पांच घायल।

थानाभवन। हिंड पुलिया के नजदीक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई गई। जिसमे मदरसा मोहतमिम समेत 5 लोग घायल हो गए। जलालाबाद के मदरसा मिफ्ताहुल उलूम प्रबंधक मौलाना वली उल्लाह कैराना के गांव मोहम्मदपुर के एक मदरसे से जलसे में शामिल होने के बाद चार अन्य लोगों के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थानाभवन के गांव नजदीक की पुलिया के नजदीक अचानक उनकी कार का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे गाड़ी में बैठे मौलाना वली उल्लाह खान कारी इनाम मौलवी वाजिद मौलाना अयूब और मौलवी शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर होने आवाज सुनकर राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बमुश्किल इनोवा गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। और घायलों को थाना भवन स्थित पैरामेडिकल में भर्ती कराया। जैसे ही घटना की सूचना जलालाबाद नगर वासियों को लगी सैकड़ों की तादाद में लोग थानाभवन पैरामेडिकल में एकत्र हो गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रिपोर्ट:- फरीद चौधरी,फिरोज खान

Leave a Comment

error: Content is protected !!