aajkahindustaannews

किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के नाम उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आज किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में किसानों की प्रमुख समस्याओं को रखा गया। अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग देवबंद और उपजिलाधिकारी देवबन्द के नाम ज्ञापन सौंपा।

(1) ग्राम तल्हेडी बुजुर्ग मे पिछले कुछ दिनों से एक ट्रांसफार्मर फुका हुआ है जिस पर 4 किसानों की ट्यूबवेल है जिसकी वजह से उनकी गेहूं और गन्ने की खेती को काफी नुकसान हो चुका है तल्हेडी बुजुर्ग के जेई उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं दे रहे हैं उनका कहना है कि बिना मीटर लगाए वह उन्हें ट्रांसफार्मर नहीं दे सकते जबकि पूरे गांव में किसी भी अन्य ट्यूबवेल पर मीटर नहीं लगा है नाही किसान मीटर का समर्थन करते हैं जब तक इन किसानों का ट्रांसफार्मर नहीं दिया जाता किसान सेना का धरना अधिशाषी अभियंता देवबंद के यहां पर जारी रहेगा। अगर उनकी फसल बर्बाद होती है तो उसका मुआवजा भी बिजली विभाग को देना होगा।

(2) तांशीपुर फिटर पर लगे गांव के किसानों की लगातार शिकायतें आ रही हैं कि सरकार ने जो 18 घंटे की बिजली देने का वायदा गांव के किसानों से किया है उसका पालन वहां पर नहीं किया जाता बिजली को लेकर क्षेत्र के किसानों की लगातार शिकायत बनी हुई है कि उन्हें 18 घंटे की बिजली नहीं दी जाती जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

(3) गांव नैनसोब के लाइनमैन हुसैन जो तांशीपुर फीटर पर ही है वह किसानों से अच्छा व्यवहार नहीं करता ना ही समय से कोई कार्य करता है और बदतमीजी से किसानों से बात करता है उसे तत्काल वहां से हटाया जाए वहां कोई दूसरे लाइनमैन की व्यवस्था की जाए उसे किसी दूसरे गांव की जिम्मेदारी दी जाए।

(4)देवबंद क्षेत्र के किसान और मजदूर लगातार खाद्य विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं लेकिन उनके राशन कार्ड नहीं बनाए जाते जो पूर्ण रूप से पात्र हैं उसके बावजूद भी वह थक हार कर बिना राशन लिए ही रहते हैं जबकि अपात्र लोग पैसे देकर अपना राशन कार्ड बनवा करके ले जाते हैं अगर कोई मजदूर और किसान कार्ड बनवाने के लिए जाता है तो यह बोला जाता है पहले किसी का कार्ड कटवाए तब नया कार्ड बनेगा आप ही बताएं यह गरीब किसान और मजदूर किसका कार्ड कटवाए किसके चक्कर काटे कभी किसी के साइन के लिए बोल दिया जाता है अगर वह सब सत्यापन कराकर भी लाता है तो उसके बाद सप्लाई इंस्पेक्टर की शर्त होती है कि किसी का कार्ड कटवाया जाए अब किसान के हाथ में किसी का कार्ड काटना नहीं है तो यह जिम्मेदारी भी किसी को दी जाए जो खाद्य विभाग में तनख्वाह ले रहे हैं यह जांच और प्रक्रिया भी उन्हें सौंपी जाए दूसरी ओर कुछ लोग 1500 और ₹2000 लेकर बिना किसी जांच के राशन कार्ड बनवा रहे हैं क्या उनके लिए कोई नियम लागू नहीं होता।

अगर इस बार क्षेत्र के गरीब किसान और मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता तो किसान सेना के द्वारा तब तक उपजिलाधिकारी के यहां पर अनिश्चितकालीन धरना रहेगा जब तक इनको इंसाफ नहीं मिलेगा और सप्लाई इंस्पेक्टर का यहां से ट्रांसफर हो अगर यह काम करने में सक्षम नहीं है तो इन्हें यहां से कहीं और भेजा जाए जो इन गरीब किसानों की आवाज सुन सके ऐसे किसी सक्षम अधिकारी को यहां पर लाया जाए ।

जिसमें मौजूद रहे पदाधिकारी-
राहुल खारी – प्रदेश अध्यक्ष
कल्लू त्यागी-युवा प्रदेश संगठन मंत्री
नवाब अली- युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर,
मौ. मुरसलीन,अशोक ठाकुर, आदेश खारी, आबिद अली, अर्जुन त्यागी, बॉबी त्यागी, शिवम त्यागी, महफूज प्रधान जी, जावेद चौधरी, अंकुर चौधरी, आदित्य चौधरी, गगन चौधरी, मोहम्मद अकील, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अनीस, मुनव्वर अली, मुस्तकीम ख्वाजा, संदीप कुमार, संजय शर्मा, रमेश पंवार जी, डॉक्टर एहसान, परवेज मलिक,मोनू कुमार,गगन चौधरी, राजेश खारी, सतीश खारी,शाकीब त्यागी आदि अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!