aajkahindustaannews

शिवालिक रेंज में वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 कार्यक्रम का मंत्री जसवंत सिंह सैनी किया शुभारंभ।

बिहारीगढ़(सहारनपुर)

आज शुक्रवार मोहंड शिवालिक रेंज में वृक्षारोपण जन आंदोलन वर्ष 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 में प्रदेश का पौधारोपण लक्ष्य 35 करोड़ रखा गया है जिसमें पर्यावारण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का लक्ष्य 14 करोड़ तथा अन्य 25 विभागों का लक्ष्य 21 करोड़ है। इस दौरान उन्होंने हमारे जीवन में पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मोहंड रेंज में पौधारोपण किया तथा उपस्थित कर्मचारी गणों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण से संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। मोहंड से आते हुए वह बिहारीगढ़ कस्बे में स्थित मास्टर नगेंद्र सैनी के प्रतिष्ठान पर रुके जहां पर उनका पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवेश कांबोज, महामंत्री राजकुमार बत्रा, मास्टर नगेंद्र सैनी आदि लोगों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल के लोगों ने उनको एक ज्ञापन भी दिया जिसमें बिहारीगढ़ में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में 2 दिन पूर्व महिला प्रभारी डॉक्टर पूनम त्रिपाठी व फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार की थप्पड़ मारने की घटना का उल्लेख किया गया था।
मंत्री का काफिला दोपहर यहां से रवाना हुआ यहां से छुटमलपुर पहुंच मंडल कार्यसमिति की बैठक के लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है एक ऐसा वक्त था जब भाजपा अपने संघर्ष के दिनों में थी और आज ऐसा दिन है कि अपने कार्यकर्ताओं कि ताकतवर मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इस अवसर पर जिला महामंत्री बृजेंद्र जढेडी, जिला मंत्री सोहन मुखिया, जिला मीडिया प्रभारी अमित सेन, जिला पंचायत सदस्य व मंडल अध्यक्ष दुबे कांबोज, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सैनी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा, अंकित वर्मा, सुशील चौधरी, सचिन गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!