रविवार को मिर्जापुर पोल में रॉयल मेडिकल संचालक व समाजसेवी डॉक्टर सैफ अली खान की अगुवाई में सैफ अली खान के आवास पर अखिल भारतीय फार्मेसी एसोसिएशन के बैनर तले यूपीसीआई चुनाव को लेकर चर्चा हुई जिसमें अखिल भारतीय फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पैनल को पूर्णता से जिताने का संकल्प लिया गया।
मंडल अध्यक्ष रजत सैनी ने संबोधित करते हुए कहाकि कोरोना काल में फार्मासिस्टों ने मरीजों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके बावजूद सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इससे फार्मासिस्ट संवर्ग में निराशा का भाव है। उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगें सरकार ने जल्द नहीं मानी तो आन्दोलन होगा। उन्होंने बताय कि प्रान्तीय चुनाव को निष्पक्ष कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय फार्मेसी एसोसिएट के जिला अध्यक्ष संदीप आर्य जिला सलाहकार अक्षय आजाद मंडल मीडिया प्रभारी नरेंद्र गौतम व निर्वाचित सभी पदाधिकारियों की अगुवाई में सभी फार्मेसिस्ट का परिचय करा कर किसी भी प्रकार की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया इस मौके पर मौजूद रहे डॉक्टर साहब डॉक्टर सिकंदर डॉक्टर अराफात डॉ अरशद रजा डॉक्टर अब्दुल्ला डॉक्टर सोरहाब शुभम सैनी सर देश शिवांश मुशर्रफ डॉक्टर नोमान डॉक्टर की डॉक्टर बलराम गोपाल सिंह डॉक्टर सोहनलाल डॉक्टर जितेंद्र हाजी तैयार डॉक्टर सर्वेश डॉक्टर अंकुर कुमार डॉक्टर मैनपाल डॉक्टर मोहन दूरदराज से आए सभी फार्मेसिस्ट मौजूद रहे

