aajkahindustaannews

छेड़छाड़ वाले इंजन/चैसिस नंबर वाले 23 ट्रैक्टर बरामद

सहारनपुर
ट्रैक्टरो के चेसिस नंबर बदलकर एजेंसी के मालिक और बिचौलिए ने मिलकर सीधे सादे किसानों को बेच दिए हैं। यह कारगुजारी आरटीओ कार्यालय के कई अधिकारियों के साथ मिलकर की गई, एजेंसी मालिक ने किसानों को सस्ता ट्रैक्टर किया कहानी बना कर दिया इसका पता नहीं चल रहा लेकिन ईएमआई पर खरीदे गए ट्रैक्टरों को चोरी व एक्सीडेंटल ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर बदलकर भोले-भाले किसानों को जरूर बेच दिए। ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर व इंजन के साथ छेड़छाड़ कर ट्रैक्टर को नया बनाकर किसानों को बेचे जाने की शिकायत एसएसपी सहारनपुर को मिली तो उन्होंने आरटीओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों की संलिप्तता की जांच के आदेश दे दिए।
अब बड़ा सवाल यह है कि भोले-भाले किसानों के साथ हुई इस ठगी का जिम्मेदार कौन कंपनी मालिक या आरटीओ। कई दिन पहले एसओजी टीम किसानों के घरों से ट्रैक्टर छीनने के बाद सहारनपुर ले गई जिससे किसानों की रोजी रोटी पर संकट आ खड़ा हुआ है। किसान अब बिना ट्रैक्टर कैसे खेती बाड़ी करेंगे यह बात सोच कर बहुत परेशान हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!