यूक्रेन में रूसी गोलाबारी हमले में भारतीय छात्र की जान चली गई जिसका नाम नवीन बताया गया भारतीय छात्र कर्नाटक का रहने वाला था। नवीन एमबीबीएस के चौथे वर्ष का छात्र था। विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नवीन यूक्रेन की पश्चिमी सीमा तक पहुंचने के लिए बाहर निकला था। Lviv के लिए ट्रेन पकड़ने जाते वक्त हमले में उसकी मौत हो गई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने छात्र नवीन की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि बड़े दुःख के साथ हमें इस बात की पुष्टि करनी पड़ रही है कि खारकिव में बमबारी के दौरान एक भारतीय छात्र ने अपने जीवन को खो दिया। प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्रालय छात्र के परिवार के संपर्क में है। खारकिव शहर में आज सुबह से ही रूसी आक्रमणकारियों का हमले तेज हैं। रूस एक के बाद एक मिसाइल के गोले दाग रहा है। हमले में खारकिव का सेंट्रल स्क्वायर भी जलकर खाक हो गया था और अब भारतीय छात्र की मौत से हर कोई दुःखी है।

