aajkahindustaannews

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं से ईवीएम स्ट्रांग रूम में निगरानी बढ़ाने की अपील की

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी व गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को बढ़ा दें जिससे किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए।

रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम परिसर में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब मध्य विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर गोविंद मौर्या की सरकारी गाड़ी में हथौड़ी, छेनी, ताले, प्लायर निकल आए। इस पर समाजवादी पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना पर मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा भी पहुंच गए। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी बताया कि प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण करा दिया गया है। सभी अंदर की पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है।

समाजवादी पार्टी-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं होनी चाहिए सभी पदाधिकारी बड़ी मुस्तैदी के साथ निगरानी करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!