aajkahindustaannews

नवाबगंज निवासी संटी को हुई 7 वर्ष कठोर कारावास की सजा तथा लगा 10 हजार रूपए का अर्थदंड

सहारनपुर/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर आजकल थानों से लेकर न्यायपालिका तक अपराधियों पर सख्त एक्शन में है।उनके इसी सख्त एक्शन के चलते जनपद पुलिस भी थानों से लेकर न्यायपालिका तक अभियुक्तों को सजा दिलाने मे जबरदस्त तरिके से कामयाब साबित हो रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लगातार की गई सख्त पेरवी के चलते कल देर शाम माननीय न्यायपालिका द्वारा अभियुक्त संटी उर्फ गौरव पुत्र जगदीश निवासी नवाबगंज-कोतवाली नगर को हुई सात साल कठोर कारावास की सजा तथा लगा 10 हजार का
अर्थदंड।आपको बता दें,कि उक्त अभियुक्त संटी के विरुद्ध कोतवाली नगर में यही के निवासी ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो को लेकर ब्लैकमेल करना तथा छेड़छाड़ करना तथा ब्लैकमेल कर 20 हजार रूपए लेने को लेकर एक मुकद्दमा दिनांक 28 मई 2018 को पंजीकृत करवाया गया था।थाना कोतवाली नगर पुलिस ने भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त अभियुक्त संटी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 354/306 मे मुकद्दमा पंजीकृत कर कार्रवाई की एवम अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेज दिया गया था।माननीय न्यायालय में लगभग 4 साल तक लगातार चले इस मुक़दमे में कल देर शाम माननीय न्यायालय अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 ने अभियुक्त संटी उर्फ गौरव को 7 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 10 हजार रुपए का लगाया अर्थदंड।हम आपको बता दें,कि इस वक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के सख्त निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों पर जबरदस्त तरिके से भारी पड़ रही है।अपराधियों की थानो से लेकर न्यायपालिका तक सख्त पेरवी की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायपालिका तक भी छोडा नहीं जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!