aajkahindustaannews

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर ने तत्काल प्रभाव से हटाया थानेदार संदीप बालियान को

सहारनपुर/
जहां एक ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अपराधों को लेकर काफी सख्त एक्शन में है,तो वहीं कुछ थाना प्रभारी एवम चौकी प्रभारी अपराधियों पर नकेल ना कसने घोर लापरवाह साबित हो रहे है।उनकी इसी लापरवाही के चलते कल देर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर ने थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप बालियान को हटाकर,थाना कुतुबशेर के वरिष्ठ उप-निरीक्षक सूबे सिंह को सोंपी थाना गागलहेडी की कमान।जबकि संदीप बालियान को बनाया गया वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना कुतुबशेर।हम आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर ने सहारनपुर जनपद की कमान संभालते ही जनपद के अपराधियों की फाईलों को खंगालना शुरू कर दिया था।उनके इसी सख्त एक्शन के चलते छोटे बड़े अपराधियों को कहीं से कहीं तक भी बख्शा नहीं गया तथा उन पर संगीन धाराओं में कार्रवाई भी हुई।आज भी यदी देखा जाये एसएसपी के सख्त‌ निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध जबरदस्त तरिके से कार्यवाही जारी है।बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सहारनपुर की बागडौर सम्भालते ही जनपद के समस्त थानेदारो एवम चौकी प्रभारियों को भी सख्ती के साथ निर्देशित कर दिया था,कि अपराधियों पर नकेल ना कसने वाले थानेदारों एवम चौकी प्रभारियों को भी कहीं से कहीं तक बख्शा नहीं जाएगा।और हो भी ऐसा ही रहा है,अपराधों के प्रति जरा सी लापरवाही थानेदारो एवम चौकी प्रभारियों को भारी पड़ रही है।इसी लापरवाही के चलते कल देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने थानेदार संदीप बालियान को हटा,थाना कुतुबशेर से सूबे सिंह को सोंपी थाना गागलहेडी की कमान।जबकि इसी लापरवाही को लेकर अभी हाल ही में एसएसपी ने काली नदी चौकी प्रभारी अनील कुमार,चौकी प्रभारी शेखपुरा कदीम क्षितिज कुमार एवम थाना मण्डी के एक मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार को भी हटा दिया था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!