aajkahindustaannews

11 साल की बच्ची से रेप के दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्की सराय में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 21 फरवरी को वह घर के नजदीक खेल रही थी। इसी दौरान उसके रिश्ते में लगने वाले दो भाई वहां पर आए और बहला-फुसलाकर उसे साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने बच्ची से रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी बच्ची के रिश्तेदार: 11 साल की बच्ची क्लास-2 में पढ़ती है। मुरादनगर थाना पुलिस ने आरोपी 22 साल के उवैद और शान इलाही को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों लड़के बच्ची के ममेरे और चचेरे भाई हैं। शाम को खेलते समय गायब हुई बच्ची जब काफी देर तक नहीं मिली तो परिवार वाले खोजबीन शुरू किए। इस दौरान बच्ची एक सुनसान जगह पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के बयानों के आधार पर पुलिस ने शान इलाही और उवैद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुरादनगर में मोहल्ला सराय मंडी के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके विरुद्ध आईपीसी सेक्शन-376डी, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एसओ ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसको प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!