गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के महुआबाग में प्लॉट को कुर्क किया गया। कुर्क की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई। सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि महुआबाग स्थित 381 वर्ग मीटर के प्लाट को कुर्क किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 15 लाख रुपए है। सीओ ने बताया कि मुख्तार अंसारी की यह बेनामी संपत्ति दोनों बेटों के नाबालिग होने की वजह से अफसा अंसारी के नाम पर कर दी गई थी। इससे पहले इसी प्लॉट से सटे गजल होटल को प्रशासन ने ध्वस्त और कुर्क किया था। नगर के देवढ़ी बल्लभदास स्थित जमीन को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। तीन अगस्त 2021 को सैयदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख के आवासीय भवन को कुर्क किया गया था।

