aajkahindustaannews

सहारनपुर दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपेंगे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी।

आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप काम्बोज एडवोकेट के निवास पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवम ग्रह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए तय किया गया है कि प्रदेश में हो रही अराजकता, गुंडाराज किसानों एवं आमजन को लगातार हो रही समस्या एवं प्रदेश में लगातार पुलिस द्वारा उत्पीड़न के विरोध में तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाइकोर्ट बेंच की मांग को लेकर ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी है तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। यदि स्थानीय प्रशासन ने ज्ञापन सौंपने नही दिया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ग्रह मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे।

इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष बेहट विनोद पेगवाल, रोबिन कर्णवाल, सचिन काम्बोज, नितिन, सचिन, धर्मवीर, विकास सैनी, दानिश, सलमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!