सहारनपुर, बेहट
सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्ष ओर वीवर्स को बढ़ाने के लिए कुछ न्यूज़ पोर्टल चैनलों की मानसिकता इतनी गिर गई है। कि उन्हें हाईकोर्ट के नियमों को ताक पर रख दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई इकबाल कबाड़ी की संपत्ति कुर्क में हेडलाइंस इंडिया न्यूज़ चैनल ने सहारनपुर के हाजी मोहम्मद इकबाल की फोटो ही प्रकाशित कर दी। जिसकी सत्यता में पाया गया है कि ये इकबाल मेरठ का एक कबाड़ी व्यापारी है। जिस पर 10 करोड़ की संपत्ति तथा उनके घर पर नोटिस चस्पा होने की न्यूज़ प्रकाशित की गई थी। जिसके चलते हेडलाइंस इंडिया न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ ने सहारनपुर के हाजी मोहम्मद इकबाल की फोटो को प्रकाशित कर दिया। जिसके चलते हेडलाइंस इंडिया के एडिटर इन चीफ नवीन चौहान पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा हाईकोर्ट में पंजीकृत कर दिया गया है। अगर आप यूट्यूब पर हैं पोर्टल चलाते हैं या सोशल मीडिया पर आपके काफी फॉलो वर्ष है, किसी की भी खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जान ले। अक्सर किसी टिप्पणी या दलील को महज़ इसलिए स्वीकार कर लेते हैं, क्योंकि वे हमारी परंपरागत मान्यताओं के अनुरूप होती हैं. ऐसा करते वक़्त हम न तो इनके पीछे के तर्कों की परवाह करते हैं, न दावों की प्रामाणिकता जांचने की ज़हमत उठाते हैं।

