बेहट:- विकासखंड सढौली क़दीम के गाँव आलमपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा वार्ड नंबर 9 जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय के बाद टॉस कर मुख्य अतिथि रामू चौधरी ने फीता काटकर कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिससे रामू चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। इस मौके पर मौजूद रहे। अंकुर चेयरमैन, सोनू प्रधान सढौली, नितिन चेंची,कुलदीप हथौली, जोनी चेंची आदि मौजूद रहें।

