aajkahindustaannews

हिमाचल में भाजपा को झटका, तीनो विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में I

हिमाचल में कांग्रेस की तीनों विधानसभा सीटों पर मिली जीत

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह करीब 9558 वोटों से चुनाव जीत गई हैं।

वहीं, जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता के आर्शीवाद से यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। कहा कि जिस तरह से उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन मिला उससे ऐसा लग रहा है कि जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!