भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार उत्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ राजपूत के नेतृत्व में उत्तराखंड के पछवा दून के रामपुर कला में राष्ट्रीय युवा सचिव अमीर अहमद उर्फ गुड्डू,एमडी तस्लीम मिर्जा के आह्वान पर देहरादून उत्तराखंड रामपुर कला सेलाकुई चकराता रोड जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 4 घंटे तक जाम लगा रहा, उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर जाम को खोल दिया गया। आपको बता दें चले की उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी जिसमे मरने वालों में 4 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता और 1 बीजेपी नेता का ड्राइवर शामिल है. इस बीच लखीमपुर खीरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और अलग-अलग पार्टियों के नेता लखीमपुर खीरी आने की कोशिश में हैं। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार उत्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ राजपूत के दिशा निर्देश के चलते अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके चलते आज उत्तराखंड के सेलाकुई रामपुर कला में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जिसके चलते हाइवे तक जाम किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे राशिद पहलवान हाजी शहजाद टेंट वाले एमडी तस्लीम मिर्जा अन्य छोटे-बड़े कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

