aajkahindustaannews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हेल्पिंग हैंड मिशन व ब्लड हेल्पलाइन के इंचार्ज अफजल खान ने दसवीं बार किया रक्तदान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 152वीं जयंती है. इस मौके पर शनिवार को ग्लोकल हॉस्पिटल  में हेल्पिंग हैंड मिशन एंड ब्लड हेल्पलाइन के इंचार्ज अफजल खान ने 10 वीं बार रक्तदान किया। तो वहीं दूसरी ओर हेल्पिंग हैंड मिशन के कुछ पदाधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री की को भी उनकी जयंती पर सत सत नमन किया। हेल्पिंग हैंड मिशन हैंड ब्लड हेल्प लाइन के इंचार्ज अफजल खान ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।

अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!