आम आदमी पार्टी विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के हरबर्टपुर में युवा स्थापना दिवस का सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा इकाई के प्रदेश महासचिव रोहित रोहिला के द्वारा युवाओं के साथ संवाद किया, बताया गया कि शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष पर ही पार्टी के आम आदमी पार्टी युवा दिवस की स्थापना की गई है और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए युवाओं का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगारी के दौर को चलते हुए हताशा के दौर से गुजर रहे है, कोरोना काल मे लॉकडाउन में सभी के रोजगार खत्म हो गए युवाओं का रोजगार छीन गए है। प्रदेश में पलायन और बेरोजगारी दर चरम पर है लेकिन प्रदेश सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रही है। पिछले साल 4 साल में प्रदेश की बेरोजगारी दर 6 गुणा बढ़ गयी है।
हाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार से एक व्यक्ति को सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा, जब तक रोजगार नही मिलता तब तक 5000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।जिलाध्यक्ष पछवादून श्री गुरूमेल सिंह राठौर ने युवाओं को सम्बोधित किया। विधानसभा संगठन मंत्री मनोज चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतीक सक्सेना एवं दयाराम सिंह, विधानसभा सचिव महेंद्र सिंह चौधरी सह सचिव गुमान सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव आरती राणा, देहरादूनजिला महासचिव युवा मोर्चा जसपाल सिंह एवं देहरादून जिला उपाध्यक्ष राहुल भट्ट, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष गुलफाम अहमद, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विधानसभा मौसम सिंह मुखिया, उदय टेलर, सुंदरलाल, राकेश गुप्ता, रमेश कुमार, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष शालू कुमार, वकास खान, आदित्य गौतम, आकाश, सिंह ,मोहित आदि उपस्थित रहे।

