aajkahindustaannews

नशे के बढ़ते अपराध को रोकने के लिए युवा जनता सेवा समिति निकालेगी जागरूकता रैली।

सहारनपुर

 

मंगलवार देर रात हाकम साहब कॉलोनी तस्मिया ट्यूशन पॉइंट पर युवा जनता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर में बढ़ते नशे के अपराध को अंकुश लगाने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। मीटिंग में बोलते हुए युवा जनता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी ने कहा कि,नशा रूपी विषबेल समाज की जड़े खोखली कर रहा है। इसे रोकना निहायत ही जरूरी है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर युवा जनता सेवा समिति को नशे पर अंकुश लगाने के लिए जागरूक रैली निकालना बहुत जरूरी है। जन-जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश, ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है, नशा एक अभिशाप है, देश को आगे बढ़ाना है नशे को दूर भगाना है आदि नारों के साथ लोगों को युवा जनता सेवा समिति की टीम ने हाकम शाह कॉलोनी तसमिया ट्यूशन प्वाइंट क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। इस मौके पर मौजूद रहे। सरफराज खान, शमीम अहमद, इब्राहिम, उमर अब्बासी, सुलेमान अब्बासी, अर्सलान तथा युवा जनता सेवा समिति के छोटे बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!