aajkahindustaannews

शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़।

न्यूज़ (सहारनपुर)

सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मेले में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। अनेक प्रकार की झांकियों के साथ भक्तों के समूह गाने बजाते और नाचते हुए मेले में माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे। और मन्नते मांग रहे हैं। कुछ नंगे पैरों तो कुछ लेट कर आगे बढ़ने वाले भक्तों की मुरादों को पूरी करने वाली माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों भक्त हर साल यहां आते हैं जो आस्था के अनुसार शाकंभरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगते हैं। पहले भूरा देव के दर्शन करते हैं उसके बाद माता शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद प्रार्थना करते हैं। लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र शाकंभरी देवी क्षेत्र अभी जयकारों से गूंज रहा है। जगह-जगह भंडारों के आयोजन हो रहे हैं कुछ लोगों ने भक्तों की सेवा के लिए पानी आदि की व्यवस्था भी कर रखी है।

रिपोर्ट:-चौधरी जावेद

Leave a Comment

error: Content is protected !!