ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय समिति की बनारस में हुई बैठक में शामिल होकर सहारनपुर पहुँचे ग्रामीण पत्रकार ऐसोसीएशन के जिलाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी आलोक तनेजा का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जिले के पत्रकारों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रांतीय बैठक में जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने पत्रकार उत्पीड़न के मुद्दों के साथ पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की जोरदार मांग की
*जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार
एसोसिएशन की बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों की मदद के लिए जिले में पत्रकार कल्याण कोष के प्रस्ताव को प्रदेश के 75 जिला अध्यक्षों द्वारा -ध्वनि मत से पारित किया।
प्रदेश अध्यक्ष बोले जिला स्तर पर स्मारिका प्रकाशित कर बनाये पत्रकार कल्याण कोष।जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि सहारनपुर में जुड़े संगठन के पत्रकारों के द्वारा किये गए कार्यो सहित आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों की सहायता और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई की भी बनारस में हुई बैठक में सराहना की गई। जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा का जिला सचिव सुबोध भोसले,दीपक चन्देल,जिला प्रचार मंत्री प्रदीप चौहान,सुधीर गुम्बर,जिला संगठन मंत्री अजमत अली,महानगर अध्यक्ष सुशील कपिल,जिला प्रवक्ता मनोज कश्यप,मोहम्मद नौशाद,अंकित भारती,महक राजपूत,कमल कश्यप,नीलम सैनी,मनोज सक्सेना,संदीप धीमान,धीरेंद्र आदि ने फूल मालाओं से किया स्वागत।

