aajkahindustaannews

स्टोन क्रेशर स्वामी के यहाँ हुईं डकैती में वंचित चल रहे बदमाशों के साथ पुलिस ओर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के हुई मुठभेड़ मर गोली लगने से एक बदमाश घायल दूसरा साथी फरार।

मिर्जापुर-सहारनपुर

 

 

 

जनपद सहारनपुर पुलिस का क्लीन ऑपरेशन जारी है। जिसके चलते थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जाटोवाला में स्टोन क्रेशर स्वामी के यहाँ हुई डकैती में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि व उसके एक अन्य साथी का पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच व थाना बेहट पुलिस एंव थाना मिर्जापुर पुलिस की गांव भागूवाला के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश रवि पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका अन्य साथी फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से बाइक व एक पिस्टल किया बरामद। जबकि फरार हुए बदमाश की तलाश में कांबिग की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान अजय गौड़, अजब सिंह, कोतवाली प्रभारी किरणपाल सिंह व थाना मिर्जापुर प्रभारी भानु प्रताप सिंह व एसएसआई अजय कुमार, अंकित तोमर आदि पुलिस फोर्स मौजूद रहा है।।

← Back

Thank you for your response. ✨

Leave a Comment

error: Content is protected !!