aajkahindustaannews

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।अभियुक्त की निशानदेही पर तमंचा खोखा भी बरामद।

सहारनपुर/रामपुर मनिहारान

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक जसवीर सिंह को नियुक्त करते हुए कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 266/21 धारा 302 में वांछित अभियुक्त बिलाल की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने तुरंत टीम गठित कर आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बिलाल पुत्र अफजाल निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर को ग्राम सढोली दुलीचंदपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के मोड़ से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त से थाने पर जाकर पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने हत्या की घटना का जुर्म कबूल करते हुए घटना में इस्तेमाल एक अदद तमंचा 12 बोर, खोका कारतूस ग्राम सतीवाला के जंगल से छिपाए गए स्थान से बरामद कराया।अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, बिजेंद्र रावल, कर्ण नागर, आदेश पांचाल एवम् कांस्टेबल सुमित कुमार, राहुल यादव, कपिल कुमार, सचिन शर्मा शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!